कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। 18 जवान इसमें शहीद हो गए और कई घायल हैं। शहीद जवानों के परिवार इस घटना से गमज़दा हैं तो वही पुरे देश में आतंकवादियों और उन्हें संरक्षण और पोषण देने वाले पाकिस्तान के प्रति गुस्सा है।अब देखना यह है कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार इस घटना पर क्या प्रतिक्रिया करेगी,जिससे जवानों की शहादत बेकार न जाए और देशवासियों का आक्रोश और गुस्सा शांत हो सके।
इस मुद्दे पर देश के लोगों की क्या प्रतिक्रिया है और वो सरकार से क्या अपेक्षा रखते हैं, यह जानने की हमने कोशिश की।
हरिद्वार के युवा तीर्थपुरोहित उज्ज्वल पंडित बड़े आक्रोश के साथ पाकिस्तान को करारा जवाब देना चाहते हैं।उनका कहना है कि केंद्र सरकार को अब दोस्ती की बातें छोडकर पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देना चाहिए। वो कहते हैं कि हमें पाकिस्तान के साथ व्यापार और संधियां तोड़ देने चाहिए और साथ ही घाटी में बैठे हुए अलगाववादियों और कश्मीर में जो लोग सेना पर पत्थरबाज़ी कर रहे हैं उन्हें AK 47 से उड़ा देना चाहिए।
व्यापारी मुकेश अरोड़ा कहतें है कि ईंट का जवाब पत्थर से देना चाहिए। अब न कोई बात हो ना कोई जाँच हो। सीधा युद्ध होना चाहिए पाकिस्तान से। वो हमले किये जाता है हमारे जवान शहीद होते जाते हैं और हम जाँच और सबूत ढूंढते रहते हैं।
डॉ अभिषेक शिवपुरी का कहना है कि जो पाकिस्तान कश्मीर में कर रहा है क्या वही हम बलूचिस्तान में नही कर सकते। आज जबकि बलूच लोग हमसे सहायता और समर्थन मांग रहे हैं तो हमें वहां हस्तक्षेप करना चाहिए। पाकिस्तान के लिए यह एक करारा तमाचा होगा। वह कश्मीर को भूलकर बलूचिस्तान पर ध्यान देगा और घाटी में सेना को खुली छुट दी जानी चाहिए कि जो पाकिस्तान की बात करेगा वह धरती पर नही 72 हूरों के पास भेजा जाएगा।
युवा सचिन, योगेश, अनमोल आदि एक सुर में पाकिस्तान को नेस्तनाबूद करने के पक्ष में हैं। वो कहते हैं कि अब क्या दिक्कत है, हम हर तरह से पाकिस्तान से मजबूत हैं। अब पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाने का वक्त है। शहीदों को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी और उनके परिवारों के जख्मों पर यही मरहम होगा।
विवाहघर संचालक कुणाल गौतम कहते हैं शहीद सैनिक के परिवार को कुछ भी रकम मुआवजे के नाम से देना उसकी शहादत का अपमान करना है।सरकार को उसके परिवार और बच्चों की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।किसी का बेटा, किसी का पति और बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाना, कोई भी मुआवज़ा इसकी पूर्ति नही कर सकता। इसकी पूर्ति सिर्फ पाकिस्तान को उसकी भाषा में जवाब देकर ही हो सकती है और शहीदों के परिवार भी यही चाहते हैं।
करीब करीब पूरा देश यही चाहता है पाकिस्तान अब बस बहुत हुआ तेरा नापाक खेल, अब ये नही चलेगा।देखना यह है कि सरकार इस पर कितनी जल्दी और क्या निर्णय लेती है।
पहले भी आतंकवादी हमले हुए हैं हर बार जाँच हुई ,उच्च स्तरीय बैठकें हुई, बयानबाज़ी हुई लेकिन देशवासियों को उनकी भावना के अनुरूप जवाब नही मिला। शहीद हुए जवानों के परिवार अपने लाल को खोकर भी इंसाफ के इंतज़ार में हैं।
यहाँ एक बात और जो लोगों से बातचीत के बाद सामने आयी वो ये की शहीदों के परिवारों ने अपना सदस्य खो दिया, उसके बदले उन्हें मिला क्या। सरकारें ओलंपिक में दूसरे तीसरे नंबर पर आने वाले खिलाडी को तो करोड़ों रूपये बांटती हैं और होड़ लगती है कि कौन कितने ज्यादा देगा। लेकिन सीमा पर शहीद होने वाले जवान के परिवार को सिर्फ कुछ लाख का मुआवजा और वो भी ना जाने कितने सरकारी दफ्तरों में तलवे घिस घिस के मिलेगा। सरकार को इस विषय पर भी गंभीरता से विचार करना चाहिए।

No comments:
Post a Comment